
Eat toxic object in bhilwara
बीगोद ।
कस्बे में एक युवक ने पत्नी की नाराजगी के चलते विषाक्त वस्तु का सेवन कर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी सुरेश सोनी ने बताया कि बीगोद निवासी भैरूलाल कीर का अपनी पत्नी से मनमुटाव हो गया था। जिसे पत्नी पीहर चली गई । युवक उसे लेने गया तो ससुराल वालों ने उसे भेजने से मना कर दिया। इस पर उसने विषाक्त वस्तु का सेवन कर लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए । जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्रैक्टर व बाइक की भिड़त में एक की मौत, गेंदलिया सरपंच घायल
सवाईपुर.अमरतिया सड़क मार्ग पर गुरुवार रात को अमरतिया -खरेड़ सड़क हादसे मे एक युवक की मौत हो गई। गेंदलिया सरपंच घायल हो गए। सवाईपुर चौकी प्रभारी रामकिशोर बेड़ा ने बताया कि गुरुवार रात सवाईपुर अमरतिया सड़क मार्ग पर खरेड़ गांव के पास ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार शैतान सिंह की मौत हो गई। सरपंच भगवान कुम्हार घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया ।
Published on:
19 Jan 2019 01:13 am
