
Elderly woman robbed rings in bhilwara
माण्डल।
कस्बे में रविवार को शाम को मेजा मार्ग पर बाइक सवार दो युवको ने वृद्ध महिला की नथ छीन ली। सूचना पर पुलिस ने आसपास नाकाबंदी कराई लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नही लगा। थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि गाडरी मोहल्ला निवासी चान्दी बाई (65) पत्नी राम लाल गाडरी शाम को अपने मकान के पास ही नोहरे में मवेशियों को पानी पिलाकर लौट रही थी।
सुनसान गली में अकेला देख दो बाइक सवार युवकों ने उसको पिछे से पकड़ कर नाक में पहनी एक तोला सोने की नथ छिनकर भाग गए। महिला के शोरगुल करने पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। पीडि़ता के पुत्र सुखदेव की रिर्पाट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की।
बाइक सवार लुटेरों का ग्रामीणों में खौफ
जिले में चेन व नथ लूटने की बढ़ती घटनाओं से बाइक सवारों को लुटेरों का ग्रामीणों में खौफ है। ग्रामीणों ने पुलिस से इन लुटेरों को पकड़कर राजफाशन करने की मांग की है। लुटेरे दिनदहाड़े एक के बाद एक महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। ये लुटेरों महिलाओं के गहने छीनकर बाइक पर भाग जाते हैं।
पेट दर्द के बाद श्रमिक की मौत
भीलवाड़ा. पुर स्थित एक औद्योगिक इकाई में बिहार के एक श्रमिक की पेट दर्द के बाद अस्पताल में मौत हो गई। पुर थाने के दीवान राजबहादूर ने बताया कि बिहार के जमुही जगतरायडी व हाल गणेशपुरा (पुर) निवासी केलु (37) पुत्र छोटू कोडा पुर की ईकाई में सहायक कर्मचारी था। शनिवार शाम पेट में अचानक दर्द होने पर घर आ गया। दर्द असहनीय होने पर रविवार सुबह भतीजा उसे महात्मा गांधी अस्पताल लाया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा।
Published on:
27 May 2018 10:23 pm
