
water crisis in bhilwara
भीलवाड़ा।
शहर में चंबल परियोजना का पानी आने के बावजूद कई कच्ची बस्तियों में पानी नहीं पहुंचने के विरोध में आर के कॉलोनी स्थित विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी के घर जल कनेक्शन काटने जा रहेे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व पुलिस जाप्ते के बीच झडप हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को खदेडऩे के लिए पुलिस ने हलका बल प्रयोग किया। इसके बाद कई कार्यकर्ताओं को वाहनों मेें जबरन बैठाकर सुभाषनगर पुलिस थाने ले आई। आप नेताओं व कार्यकर्ताओं को बाद में पुलिस ने पाबंद करते हुए छोड़ दिया। दूसरी तरफ आप नेताओं ने पुलिस पर बर्बरता पूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
शहर में चम्बल परियोजना का पानी आने के बावजूद कई हिस्सों में पेयजल संकट होने का आरोप लगाते हुए आप पार्टी के नेताओं ने शहर विधायक अवस्थी के आर के कॉलोनी स्थित उनके आवास पर प्रदर्शन करने और उनका जल कनेक्शन काटने की चेतावनी दी थी। इसके तहत आप कार्यकर्ता रविवार को अजमेर चौराहा एकत्रित हुए और विधायक आवास के लिए रवाना हुए। कंट्रोल रूम व सुभाषनगर पुलिस ने उन्हें आर के कॉलोनी में पानी की टंकी के निकट रोक लिया। यहां आप नेता सुनील आगीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के हाथ में नल कनेक्शन काटने के औजार थे। पुलिस ने समझाया लेकिन वे नहीं माने। इस पर पुलिस जाप्ते ने उन्हें खदेडऩे को हलका बल प्रयोग किया। आप कार्यकर्ताओं में अफरातफरी मच गई।
इसी बीच सुभाषनगर पुलिस ने आगीवाल व रणजीत सिंह कारोही सहित करीब 15 कार्यकर्ताओं को बस में बिठा लिया और थाने ले आई। इसी दौरान पुलिस कार्रवाई का कार्यकर्ताओं ने विरोध करते पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी की। पानी की टंकी के पास बीच में आप कार्यकर्ताओं के वाहन होने से कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने आगीवाल व कार्यकर्ताओं कुछ देर तक थाने में रखकर छोड़ दिया। इस बीच आप कार्यकर्ता व थाने लाए कार्यकर्ताओं की पत्नी व परिजन भी थाने में आ गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे। इन्हें बाद में समझा बुझा कर शांत किया।
Published on:
27 May 2018 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
