20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव आयोग के इस निर्णय से होगा बड़ा बदलाव, अब केवल पर्ची से नहीं दे सकेंगे वोट

patrika.com/rajsthan news
less than 1 minute read
Google source verification
Election Commission's decision will make a big difference, now can not

Election Commission's decision will make a big difference, now can not

भीलवाड़ा. निर्वाचन आयोग ने फर्जी मतदान रोकने के लिए इस बार व्यवस्थाओं में बदलाव किया है। अब केवल बीएलओ की ओर से जारी की गई मतदाता पर्ची के आधार पर ही वोट नहीं दे सकेंगे। वोटर को निर्वाचन आयोग की ओर से जारी मतदाता पहचान पत्र भी साथ लाना होगा। पोलिंग अधिकारी मतदाता पर्ची और पहचान पत्र से मिलान के बाद ही मतदान कराएंगे। जिले में कुल ७४.७१ फीसदी मतदान हुआ। इनमें से कुल ८९.५५ फीसदी मतदाताओं ने तो बीएलओ की ओर से दी गई मतदाता पर्ची के माध्यम से ही वोट दिया। महज ६.५६ फीसदी मतदाताओं ने एपिक कार्ड का उपयोग कर मतदान किया। वहीं ३.८९ फीसदी ने दूसरे दस्तावेजों से मतदान किया। चुनाव आयोग फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। ईवीएम के साथ वीवीपैट को जोड़ा गया है। मतदाता ईवीएम में डाले गए वोट को वीवीपैट में देख सकेंगे। वहींए फोटोयुक्त पर्ची को मतदाता पहचान पत्र का दर्जा देने से आयोग ने इनकार कर दिया है। वोट डालने के लिए फोटोयुक्त मतदाता पर्ची के साथ पहचान पत्र लेकर पोलिंग बूथ पर जाना होगा। जो वोटर पहचान पत्र नहीं दिखा सकेंगेए उनको मतदान से रोक दिया जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार मतदाता पहचान पत्र के साथ 11 और आईडी का इस्तेमाल मतदान के लिए किया जा सकेगा।