6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कड़े पहरे में ईवीएम, स्ट्रांग रूम सील

बदनोर क्षेत्र में महिलाओं ने किया सर्वाधिक मतदान

less than 1 minute read
Google source verification
EVM under strong watch, strong room sealed in bhilwara

EVM under strong watch, strong room sealed in bhilwara

भीलवाड़ा।
पंचायतीराज संस्थाओं के दूसरे चरण में चार पंचायत समितियों में शुक्रवार को मतदान में बदनोर एेसी पंस है, जहां महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोटिंग की। बदनोर पंस में महिला वोटर्स का प्रतिशत पुरुषों से 3.95 फीसदी अधिक रहा। बनेड़ा, हुरड़ा व शाहपुरा में पुरुषों का मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा।
जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार चारों पंचायत समितियों में 523 मतदान केंद्रों पर कुल 3 लाख 71,227 में से 2 लाख 27०77 वोट डाले गए। यह 61.17 फीसदी है। सर्वाधिक 64.70 फीसदी मतदान हुरड़ा व सबसे कम 58.29 शाहपुरा में फीसदी हुआ। बदनोर में 60.46 व बनेड़ा में 62.46 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का उपयोग किया। बदनोर में 62.44 प्रतिशत महिलाएं व 58.49 प्रतिशत पुरुषों ने वोट डाला। बनेड़ा में 64.93 प्रतिशत पुरुष व 59.95 प्रतिशत महिला, हुरड़ा में66.90 प्रतिशत पुरुष व 62.49 प्रतिशत महिला तथा शाहपुरा में 60.74 पुरुष व 55.75 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला।
जिला परिषद के आठ व पंचायत समिति के ६८ वार्डों में मतदान के बाद ईवीएम कड़ी सुरक्षा में तिलकनगर के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में लाया गया। वहां स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखवाई गई है। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रशासन ने स्ट्रांग रूम सील किया। बाहर हथियारबंद जवानों का पहरा है। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद एम नकाते ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।