
भीलवाड़ा।
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा आवेदन जमा किए जाने के कारण शहर के दोनों कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की कतारें लग रही हैं। सेठ मुरलीधर मानसिंहका कन्या महाविद्यालय व माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं होने से घंटों तक कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है।
ऑनलाइन सिस्टम होने के बावजूद हार्ड कॉपी यहां कॉलेजों में जमा हो रही है। इसे लेकर काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कॉलेज इकाई ने जिला संयोजक शंकरलाल गुर्जर व जिला सह संयोजक विकास प्रजापति के नेतृत्व में सहायता शिविर लगाया है।