6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीएसएनएल के नाम से आ रहे फर्जी एसएमएस

भारत संचार निगम लिमिटेड के उपभोक्ताओं को केवाईसी अपडेट करवाने के लिए फर्जी एसएमएस आ रहे है, जो बीएसएनएल की ओर से जारी नहीं किए गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
patrika.jpg


भीलवाड़ा। भारत संचार निगम लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को बीएसएनएल के नाम से आ रहे फर्जी भ्रामक संदेश से सावधान रहने को कहा है। स्थानीय उप महाप्रबंधक मोहनलाल दइया ने बताया कि कुछ नंबरों से बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को केवाईसी अपडेट करवाने के लिए फर्जी एसएमएस आ रहे है, जो बीएसएनएल की ओर से जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वो किसी भी प्रकार के फर्जी एसएमएस में दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल नहीं करें और एसएमएस के माध्यम से आए लिंक पर जाकर कोई भी एप इंस्टॉल ना करें।

उन्होंने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता के पास ऐसे मैसेज आते हैं तो पुलिस या बीएसएनएल को लिखित शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं के फ ायदे के लिए विभिन्न किफ ायती पैक दे रहा है।


जिसके प्लान वाउचर 106 व 107 में 100 दिन की वैलिडिटी और 100 मिनट कॉल, 3 जीबी डाटा व बीएसएनएल ट्यून, पहले 60 दिनों के लिए प्लान वाउचर 197 में 180 दिनों की वैलिडिटी व 18 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल, 2 जीबी डाटा प्रतिदिन व 100 एसएमएस प्रतिदिन और बीएसएनएल ट्यून और जिंग म्यूजिक मिलते हैं।