जिले में अगले चौबीस घण्टे में भारी बारिश की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। जिला कलक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिए। बुधवार को शहर सहित जिलेभर में बारिश का दौर चला। कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश। मौसम सुहाना होने के साथ ही काश्तकारों ने भी खेतों की सार संभाल शुरु कर दी है।