4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीमार पति कमरे में सोया था, ससुर ने अकेली देख किया दुष्कर्म

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
rape

Father in law rape was seen alone in bhilwara

भीलवाड़ा।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करते हुए ससुर ने अपनी बहू से दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने शुक्रवार रात को थाने पर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवा कर मामला दर्ज किया। मामले की जांच की जा रही है।


थानाधिकारी अजयकांत ने बताया कि महिला ने शाम को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि सुबह बच्चे को तैयार करके स्कूल भेज दिया। उसकी सास मंदिर चली गई। बीमारी से ग्रसित होने से पति कमरे में सोया हुआ था। इस दौरान ससुर ने अकेली पाकर पीछे से बहू को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे चंगुल से छूटकर बहू बाहर दौड़ी। उसने पति को बताया। लेकिन पति ने अनसुनी कर दी। इस बीच आरोपी ससुर भाग गया। पीडि़ता ने पीहर पहुंच कर पिता को बताया। उसके बाद पिता को साथ लेकर थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग