5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल में भिड़े दो संस्था प्रधान, बच्चे देखते रहे तमाशा, विद्यालय के स्टोर रूम को खोलने को लेकर हुआ विवाद

शिक्षा के मंदिर में बच्चों के सामने दो संस्था प्रधान झगड़ पड़े।
2 min read
Google source verification
Fighting two head master in bhilwara

Fighting two head master in bhilwara

मांडल।

शिक्षा के मंदिर में बच्चों के सामने दो संस्था प्रधान झगड़ पड़े।करीब आधे घंटे दोनों ने एक-दूजे को देख लेने की धमकी दी। धक्कामुक्की भी की। स्कूल में शोरगुल देख सभी कक्षाओं के बच्चे बाहर आ गए। मामला इतना बढ़ा कि अन्य स्टाफ व ग्रामीणों को हस्तक्षेप करना पड़ा। मामला मांडल की संतोकपुरा पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय स्टेशननगर का है।

दरअसल गुरुवार सुबह विद्यालय के स्टोर रूम को खोलने को लेकर विवाद हुआ। अभी स्टेशननगर विद्यालय में दो संस्था प्रधान लगे हैं। इसमें एक डालचंद चंदेल न्यायालय के स्थगन से हैं जबकि दूसरे मदनलाल चोटिया मेवासा स्कूल से यहां तबादला होकर आए हैं। यहां तैनात डालचंद को चोटिया की जगह मेवासा लगाया गया लेकिन चंदेल ने कोर्ट से स्टे ले लिया। अब स्टेशनगर उप्रावि में दोनों संस्था प्रधान काम कर रहे हैं। स्टोर रूम में सामान निकालने के लिए चोटिया ने चंदेल ने चाबी मांगी तो उन्होंने मना कर दिया। चोटिया ने स्कूल विकास समिति के अध्यक्ष को बुलाकर कार्रवाई करानी चाही। इसका चंदेल ने विरोध किया और आपस में झगड़ पड़े।

सुबह पंचनामा बनाने के लिए विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष परवेज मोहम्मद को बुलाया और चाबी मांगी। पहले चंदेल और अध्यक्ष परवेज के बीच झगड़ा हुआ। फिर दोनों संस्था प्रधान झगडऩे लगे। चोटिया ने चाबी नहीं देने पर स्टोर रूम का ताला तोडऩा चाहा तो चंदेल ने विरोध किया। इस बात को लेकर आधे घंटे दोनों में बहस होती रही। ग्रामीण भी पहुंच गए।


विवादों में रहे हैं चंदेल
स्टेशननगर स्कूल में प्रधानाध्यापक डालचंद चंदेल पूर्व में भी विवादों में रहे है। मालीखेड़ा में उपजे विवाद के बाद चंदेल को सन्तोकपुरा विद्यालय में लगाया। सत्र 1016-17 में कक्षा 8 के छात्र राहुल भील व काजल भील ने आरोप लगाया, उनको छात्रवृति नहीं मिली। गेहूं का भी विवाद हुआ था।

कक्षाकक्षों की कमी के कारण छात्र बाहर बैठ रहे। स्टोर रूम से कबाड़ निकालने के लिए चाबी मांगी। इसके लिए डालचंद चंदेल ने मना कर दिया। हम ताला तोडऩे लगे तो विवाद करने लगे। उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
मदनलाल चोटिया, संस्था प्रधान, राउप्रा विद्यालय स्टेशननगर

ऐसे स्कूल में झगड़ा करना गंभीर है। बीईईओ से रिपोर्ट मांगी है। पूर्व में भी इस स्कूल से शिकायतें आई थी। इन पर कार्रवाई की जाएगी।
राधेश्याम शर्मा, डीईओ प्रारंभिक

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग