27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा की बहू का पूरे देश में डंका, पायल डोसी मिसेज इंडिया के फाइनल में

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 20 Jul 2018, 12:14 AM IST

final of Misses India Payal Doshi of bhilwara

final of Misses India Payal Doshi of bhilwara

भीलवाड़ा।

सौंन्दर्य प्रतियोगिता में खिताब जीतने के लिए भीलवाड़ा की पायल डोसी मिसेज इंडिया-2018 के फाइनल राउंड में पहुंच गई है। यह फाइनल राउंड 26 से 31 जुलाई तक चैन्नई में होगा। इस आयोजन में भारत के प्रदेशों से चयनित कुछ प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। मिसेज इंडिया में क्राउन से सम्मानित होने पर मिसेज एशिया और इसके बाद मिसेज वल्र्ड के लिए क्राउन की प्रत्याशी होगी।

READ: रेलवेे ट्रेक के निकट बैठ कर रही थी बहन का इंतजार, लोगों ने समझा कहीं आत्महत्या ना कर लें, गलतफहमी में लोगों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

पायल इस प्रतियोगिता में कनार्टक की प्रत्याशी है। इसके अलावा पायल भारत स्तरीय मिसेज इंडिया अर्थ-2018 के फाइनल राउंड में प्रदेशों से चयनित कुछ प्रतिभागियों के बीच पांच से आठ सितंबर को दिल्ली में होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेगी। पायल ने बताया कि उनका पैशन है कि वे इस तरह सौंन्दर्य प्रतियोगिताओं में जाकर विजेता बने। भीलवाड़ा के भारत डोसी की पुत्री व एमएलवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. उमेश बंसल की पुत्रवधु पायल ने मुंबई से एमबीए किया। इसके बाद पिछले चार सालों से बेंगलुरू स्थित बिग फॉर कंसल्टिंग एंड ऑडिटिंग फर्म में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि पति रवि बसंल का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

READ: स्कूल के गेट के सामने अवैध विद्युत कनेक्शन के जमीन में दबे कटें तारों में दौड़ती रही मौत, ग्रामीणों की सजगता से बची कई मासूमों की जान, बकरी की मौत

बॉक्सिंग में गोल्ड मेडलिस्ट है पायल

पायल इसके पूर्व जमशेदपुर बिहार में आयोजित सीनियर गल्र्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राजस्थान प्रदेश की ओर से भाग लेकर 2005 में स्वर्ण पदक से सम्मानित हो चुकी है। पायल ने बताया कि वे शुरू से ही इस तरह की गतिविधियों में भाग लेती रहती है।

भीलवाड़ा में खुशी का माहौल
सौंन्दर्य प्रतियोगिता में खिताब जीतने के लिए भीलवाड़ा की पायल डोसी मिसेज इंडिया-2018 के फाइनल राउंड में पहुंच गई है। इससे भीलवाड़ावासियों में खुशी का माहौल है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग