27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल के गेट के सामने अवैध विद्युत कनेक्शन के जमीन में दबे कटे तारों में दौड़ती रही मौत, ग्रामीणों की सजगता से बची कई मासूमों की जान, बकरी की मौत

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 19 Jul 2018, 10:02 PM IST

Current been running wires buried ground in bhilwara

Current been running wires buried ground in bhilwara

गुलाबपुरा।
दांतड़ा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के निकट एक परिवार ने अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन ले रखा है। जिसके कटे हुए तार जमीन में स्कूट के गेट के सामने से जमीन में दबा रखे है। गुरुवार को सुबह एक बकरी की उस तार को छू जाने से मौत हो गई। ग्रामीणों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने बिना कोई देर किए तुरंत बिजली बंद करवाई। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।


जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय के निकट रहने वाले एक जने से अवैध रूप से तारों को जोड़कर कटे हुए तारों से अवैध कनेक्शन घर में ले लिया। जिसे जमीन के नीचे दबा दिया। गुरुवार सुबह इसी अवैध कनेक्शन के चलते हुए एक बकरी कटे हुए तारों के निकट पहुंच गई और वहीं करंट आने से उसकी मौत हो गई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर विद्यालय समय के दौरान हुई इस घटना से सभी ग्रामीण हतप्रभ है।

दि लंच या छुट्टी के दौरान या प्रवेश के दौरान किसी छात्र को करंट आ जाने पर बहुत बड़ी घटना घटित हो सकती थी। घटना की सूचना के उपरांत ग्रामीणों ने लाइनमैन मदनलाल को मौके पर बुलाया व विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। उसके बाद बकरी को मौके से हटाया गया। घटना के बाद स्कूल के बाहर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। आक्रोशित ग्रामीण बिजली विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से आक्रोशित दिखे।

बारिश में गिरे विद्युत लाईन का खम्भे

कोटड़ी. ककरोलिया घाटी में देव सागर नाडी के पास 33 हजार केवी लाईन के पोल गिर गए। परशुराम वैष्णव ने बताया कि ककरोलिया घाटी देव सागर नाडी के पास 33 हजार केवी के कृषि कनेक्शन की लाइन के तीन खम्भे बारिश में गिर गए, जिसके तार पास में ही खेतों पर लगी बाड़ पर जा गिरे। बिजली आपूर्ति बंद होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर खम्भे सही नहीं लगाने का आरोप लगाते हुए लाइन दुरस्त करने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग