4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फायरिंग करने वालों की नहीं हो पाई पहचान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
hatya

प्रतापगढ़ में गोलीबारी

भीलवाड़ा।

भीलवाड़ा-कोटा राजमार्ग पर चावंडिया चौराहे पर चाय पीने रुके तीन जनों पर हवाई फायर कर कार में तोडफ़ोड़ करने वालों का मंगलवार दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसी कैमरों की जांच कर रही है।

बड़लियास थानाप्रभारी सुरेश सोनी ने बताया कि पहचान के प्रयास किए जा रहे है। कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की गई है। हालांकि अभी तक पहचान नहीं हो पाने से हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया। मालूम हो, खजीना निवासी भैरू जाट, लक्ष्मण जाट तथा डसाणिया का खेड़ा निवासी जगदीश जाट रविवार देर रात कार में भीलवाड़ा से गांव लौट रहे थे।

चावंडिया चौराहे पर हुआ था कार सवारों पर हमला

तीनों चावंडिया चौराहे पर होटल पर चाय पीने रुके। पीछे से कार में आए चार जनों ने कार को टक्कर मारी और दो-तीन राउंड हवाई फायर किए। तीनों भागकर जान बचाई। हमलावरों ने कार में भी तोडफ़ोड़ की। उसके बाद भाग गए। बड़लियास थाने में मामला दर्ज कराया गया था।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग