4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदमाशों ने कार पर फायरिंग कर फैलाई दहशत

तीन जनों ने भागकर बचाई अपनी जान
less than 1 minute read
Google source verification
firing on a car

बदमाशों ने कार पर फायरिंग कर फैलाई दहशत

बीगोद.गेंदलिया।

भीलवाड़ा-कोटा राजमार्ग पर चावंडिया चौराहे पर चाय पीने रुके तीन जनों की कार पर रविवार देर रात एक अन्य कार में आए कुछ लोगों ने फायर किए। कार पर दो-तीन राउंड फायर कर बदमाश भाग गए। फायरिंग से सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बड़लियास थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
थानाप्रभारी सुरेश सोनी ने बताया कि खजीना निवासी भैरू जाट, लक्ष्मण जाट तथा डसाणिया का खेड़ा निवासी जगदीश जाट देर रात कार में भीलवाड़ा से गांव लौट रहे थे। तीनों चावंडिया चौराहे पर होटल पर चाय पीने रुके। पीछे से कार में आए चार जनों ने वहां खड़ी कार को टक्कर मारी और दो-तीन राउंड फायर किए। तीनों भागकर होटल में चले गए। हमलावरों ने कार में भी तोडफ़ोड़ की। फायर की आवाज सुन लोग एकत्र हुए, तब तक हमलावर भाग गए। सूचना पर बड़लियास थाना व सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावरों की तलाश में नाकाबंदी भी कराई गई। हमले से बचने के लिए भागते समय गिरने से जगदीश को हल्की चोट आई। भैरूलाल ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग