गुनाहों से बचाता है रोज़ा
मरकज़ मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल वहाब ने बतााया कि रमजान महीना हमें गुनाहों से बचने और भलाई के रास्ते पर चलने की सीख देता है। रोजे सभी मर्द और औरतों पर फर्ज हैं। रोजे के मायने केवल भूखे प्यासे रहना नहीं है। बल्कि खुद को हर उस बात से रोकना है, जिससे किसी को तकलीफ न पहुंचे। जुबान से किसी की बुराई या ऐसी बात न बोले जो किसी को बुरी लगे। हाथों से ऐसे काम न करे जो किसी को तकलीफ पहुंचाए। पैरों से चल उन जगहों पर न जाए जहां गुनाह हो रहे हैं।सिर्फ खुदा की इबादत और अपने गुनाहों की माफी में वक्त को गुजारे एवं घर-परिवार, वतन की सुख शांति व खुशहाली की दुआएं करे। तेज गर्मी में इस बार रोजे होगें फिर भी रोज़ेदारों में उत्साह है।