
Four lakhs of Doda sawdust recovered in the car, accused arrested
गुलाबपुरा। पुलिस ने शुक्रवार देर रात २९ मील चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान लग्जरी कार से चार लाख का डोडा चूरा बरामद किया। मौके से एक व्यक्ति को एनडीपीएस एक्ट गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी भूराराम खिलेरी के अनुसार 29 मील चौराहे पर रात नाकाबंदी की गई। शंका के आधार पर एक कार को रोका गया। उसके पीछे सीट पर कट्टे में किलो डोडा चूरा मिला। कार में सवार एक व्यक्ति अंंधेरे में भाग गया। मौके से चालक पटियाला (पंजाब) निवासी जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए डोडा चूरा की कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ में जसपाल ने डोडा चूरा चित्तौडग़ढ़ से पटियाला ले जाना स्वीकार किया। पुुलिस आरोपित से पूूूछताछ कर रही है।
दो बीघा मूंगफली की फसल व मक्का की कुट्टी में आग, ५० हजार का नुकसान
अमरगढ़.
क्षेत्र के लाडीजी का खेड़ा में शनिवार को खेत पर पड़ी 2 बीघा मूंगफली की फसल व मक्का की कुट्टी आग लगने से जलकर राख हो गई।
लाडी जी के खेड़ा निवासी रामदेव रेगर के खेत पर पड़ी दो बीघा मूंगफली की फसल व ढाई बीघा मक्का की फसल की कुट्टी में आग लग गई। सूचना पर जहाजपुर से दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। साथ ही तहसीलदार कृष्ण मुरारी मीणा भी मौके पर पहुंचे तथा मौत मौका पर्चा बनाया। आग से करीब 40 से 50हजार का नुकसान होना बताया गया।
Published on:
28 Oct 2018 02:02 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
