5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजरी के नाम पर पुलिस की चौथ वसूली… चार पुलिसकर्मी निलंबित

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Four police officers suspended

Four police officers suspended

भीलवाडा।

बजरी के अवैध दोहन और चौथ वसूली करने की लगातार शिकायत आ रही है। शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो रही। लेकिन अब बजरी पर पुलिस की चौथ वसूली की सच्चाई खुलकर सामने आ रही है। एेसा ही एक मामला मंगलवार रात को पुर थाना क्षेत्र में न जर आया। जहां पुलिस बजरी को लेकर मंगलवार को विवाद में आ गई। थाने के पुलिसकर्मियों ने रात में गश्त के दौरान बजरी भरा टे्रलर रोका व चालक से राशि मांगी। राशि नहीं देने पर उसे जमकर पीटा गया। इतना ही नहीं, ट्रेलर चालक के साथी के वहां पहुंचने पर उससे 35 हजार ले लिए। पिटाई से घायल हुए चालक को लेकर मंगलवार दोपहर लोग थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। लोगों ने सहायक उपनिरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों की शिकायत की। रिपोर्ट के बावजूद थानाधिकारी ने मामला दर्ज नहीं किया। महज ग्रामीणों की शिकायत पर विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बना पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह को भेज दी गई। इधर, शिकायत को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने सहायक उपनिरीक्षक (एएसआइ) कमलेश कुमार, सिपाही करणसिंह, ऊषाराम व बलवीर सिंह को निलंबित कर दिया।

जानकारी के अनुसार एएसआइ कमलेश, सिपाही करणसिंह, ऊ षाराम व बलवीर सिंह रात में गश्त पर थे। ये जोधड़ास चौराहे पर पहुंचे और बजरी ले जा रहे एक ट्रेलर रोका व चालक बीगोद निवासी सद्दीक से टे्रलर छोडऩे के बदले राशि मांगी। चालक के इनकार करने पर उसे जमकर पीटा। विवाद बढऩे पर टे्रलर मालिक वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों को 35 हजार रुपए देकर मामला निपटा दिया। लेकिन उसने चालक से मारपीट का मौके पर विरोध किया। इसके चलते मंगलवार को लोगों ने थाने पहुंचकर सद्दीक से मारपीट का विरोध किया। दिनभर के इस घटनाक्रम के बाद रात में पुलिस अधीक्षक ने चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

दो अन्य पुलिसकर्मी निलंबित

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में चौथ वसूली के लिए आए कोटा से पुलिस दल का साथ देने पर सवाईपुर चौकी प्रभारी व हैड कांस्टेबल पूनम सिंह तथा भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में गुलाबपुरा थाने के हैड कांस्टेबल मंगल सिंह को निलंबित किया गया।

थानेदार को नोटिस

बड़लियास थानाधिकारी रामगोपाल चौधरी को नोटिस दिया गया है। थानेदार चौधरी पर राजकार्य में लापरवाही और बजरी की रोकथाम नहीं करने का आरोप है। ग्रामीणों की लगातार शिकायतें मिल रही थी कि थाना इलाके में बजरी माफिया हावी हो रहा है। रात के अंधेरे में धड़ल्ले से क्षेत्र से गुजरती बनास नदी में से बजरी दोहन कर ले जा रहे हैं। बड़लियास पुलिसकर्मियों को शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग