
Gangrape in bhilwara
रायला।
भीलवाड़ा—अजमेर हाइवे पर चलना अब खतरे से खाली नहीं है। कभी लूट तो कभी चोरी, कभी मारपीट और अब गैंगरेप की घटनाएं होने लगी है। 13 फरवरी को ऐसी ही एक घटना को कुछ लोगों ने रायला थाना इलाके में अंजाम दिया। इनमें से चार लोगों ने चाकू से धमकाकर एक महिला से गैंगरेप किया, जबकि अन्य लोग चौकसी रखे हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित, पीडि़त दंपती को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के आदेश से पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। रायला पुलिस के अनुसार, एक ग्रामीण दंपती 13 फरवरी को अपने गांव से बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार से मिलने मांडल जा रहे थे। भैंरूजी मंदिर के पास कुछ लोग बैठे थे। वे, नशे की हालत में थे। इन लोगों ने पीड़िता व उसके पति को रोक लिया। इसके साथ ही आरोपितों ने पति पर हमला कर परिवादिया के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद वे, महिला को साइड पर गड्ढे में ले गए। जहां दुर्गालाल, कनीराम, गणेश व नारायण ने महिला से बारी-बारी से गैंगरेप किया। आरोपितों ने महिला को चाकू दिखाया और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपितों के अन्य साथी कुछ दूरी पर खड़े रहकर निगरानी कर रहे थे। बाद में ये आरोपित वहां से भाग छूटे। पीडि़ता ने कहा कि इस घटना में उसकी व पति की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके चलते वे मामला दर्ज कराने थाने नहीं पहुंचे। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Published on:
17 Feb 2019 05:03 pm
