
आवो गोवर्धनजी महाराज, पूजूं पग्लियां माथा आज
भीलवाड़ा वस्त्रनगरी में दीपावली के दूसरे दिन सोमवार व मंगलवार को दो दिन गोवर्धन पूजा की गई। मंदिरों और घरों में ठाकुर जी को अन्नकूट का भोग लगाया गया। इस बार दो दिन गोवर्धन पूजा हुई।
मंगलवार को भी कुछ मंदिरों में अन्नकूट का भोग लगाया गया। महिलाओं ने गोवर्धन पूजते हुए गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर पूजा की। पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर समूह में पूरे विधि-विधान के साथ महिलाओं ने गोवर्धनजी महाराज की पूजा कर परिवार में खुशहाली की कामनाएं की। महिलाओं ने भगवान गोर्वधन के गीत आवो गोवर्धनजी महाराज, पूजूं पग्लियां माथा आज, पूरण कराजो सारो काज, जुग-जुग जिए परिवार, पूजा गोर्वधन वीर सहित लोकगीत गाए तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि व शांति के लिए आशीर्वाद मांगा। मंगलवार को भी शहर व जिले में गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की गई।
भाई दूज आज
पंचाग के अनुसार भाई दूज बुधवार को मनाई जाएगी। सरकार की ओर से भाई दूज की छुट्टी भी बुधवार की है। हालांकि कई क्षेत्र में मंगलवार को भी भाई दूज मनाई गई। बहनों ने अपने भाई की पूजा कर हाथों में रक्षा सूत्र बांधा।
Published on:
14 Nov 2023 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
