सरकारी विभागों में तबादलों का दौर चलने के कारण सिस्टम 'साइलेंट मोड पर चला गया है। अधिकांश जगह जरूरी कामों की फाइलों पर ब्रेक लग गया। यह हाल कलक्ट्रेट, नगर परिषद, यूआईटी सहित सभी सरकारी विभागों का है। हाल ही में जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल का चूरू तबादला हो गया है। वे शनिवार को रिलीव हो जाएंगे। अब आरएएस अधिकारियों सहित अन्य विभागों की तबादला सूची भी आना शेष है। एेसे में कई अधिकारी व कर्मचारी यह मानकर बैठे हैं कि उनका तबादला होना है।