8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदनोर पंचायत समिति चुनाव में आधे सरपंच 10वीं सेएमए बीएड तक पढ़े

नौ साक्षर और एक निरक्षर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 30 Sep 2020, 4:02 AM IST

Half sarpanch read 10th to MA B.ED. in bhilwara

Half sarpanch read 10th to MA B.ED. in bhilwara

भीलवाड़ा.
राज्य सरकार ने इस बार सरपंचों केलिए भले ही शैक्षिक योग्यता कीअनिवार्यता को समाप्त कर दिया। लेकिन बजनोर पंचायत समिति केमतदाताओं ने अपनी सुझबुझ के साथ पढ़े-लिखे युवा हाथों में गांवों के विकासकी बागढोर सौंपी हैं। बीस ग्रामपंचायतों के सरपंचों के चुनाव में इसबार आधे सरपंच दसवीं से लेकर पोस्टग्रेजुएट व बीएड तक पास हैं। यहलोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत हैं। यहीनहीं, निर्वाचित सरपंचों में से 13चालीस साल तक उम्र के हैं। चार 41से 50 वर्ष के बीच के तथा मात्र 3सरपंच ही 51 वर्ष से ऊपर के हैं।बदनोर पंचायत समिति के 20 सरपंचोंव 226 वार्ड पंचों के लिए सोमवार कोचुनाव हुए। मंगलवार को उप सरपंचों के चुनाव हुए। सरपंचों के परिणामों के बाद किए गए विश्लेषण से सामनेआया कि सबसे बुजुर्ग सरपंच 73 वर्ष की कोयलीदेवी हैं, जिन्होंने बाजुंदापंचायत की एसटी सीट से चुनाव लड़ा।वहीं सबसे युवा सरपंचों में गारियाखेड़ाकी माया तथा पाटन की निधिजायसवाल हैं। दोनों की उम्र 25 सालहै। माया ने एससी तथा निधि ने ओबीसीसीट से चुनाव जीता। सर्वाधिक शिक्षितकी बात करें तो भादसी सरपंचखीमसिंह का नाम आता है। ओबीसीसीट से निर्वाचित भादसी सरपंच नेएमए के साथ बीएड किया हुआ है।वहीं एक सरपंच ऐसी भी हैं, जो निरक्षरहैं। ये हैं ओजियाणा की ओबीसी सीटसे निर्वाचित लीला देवी। इस बार मतदाताओं ने अपनेगांव के विकास के लिए पढ़े-लिखे एवंयुवा प्रत्याशियों को तरजीह दी है।इससे गांव का विकास भी होगा तथा इसका सभी को फायदा मिलेगा।
कितने सरपंच-कहां तक पढ़े
एमए, बीएड 1, एमए 1, बीए 2, ग्रेजुएट 2, बारहवीं 2, दसवीं 2, साक्षर 9 तथा निरक्षर 1सरपंच चुना गया है। इनकी उम्र के आधार पर 40 वर्ष तक 13, 41 से 50 वर्ष तक 4 तथा 51 वर्ष से ऊपर के 3 सरपंच चुने गए है।
..................
बदनोर पंचायत समिति के निर्वाचित उपसरपंच
आकड़सादा सुरेश कुमार लोहार
बदनोर नरेन्द्र सिंह राठौड़
बाजून्दा गोदावरी
भादसी चांप सिंह
भोजपुरा गीता
चेनपुरा कालू रावल
चतरपुरा चुन्नी सिंह
गारिया खेड़ा सांवर लाल
गिरधरपुरा रूक्मणी
जगपुरा मीरा देवी गुर्जर
जैतगढ लीला देवी
मोगर पूजा देवी
मोठी कोमल देवी
मोटरास राहुल कुमार पुरोहित
ओजियाणा लाडी देवी
परा हरकुड़ी
पाटन संजू देवी
रामपुरा कुलप्रीत सिंह
रतनपुरा (भा.) लाडी देवी
संग्रामगढ डालचन्द रेगर