19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यालयों में होगा हैड बॉय-हैड गर्ल का चयन

हैड बॉय-हैड गर्ल का चयन कमेटी करेगी और नवीं व ग्यारहवीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में से एक को यह भूमिका दी जाएगी
2 min read
Google source verification
विद्यालयों में होगा हैड बॉय-हैड गर्ल का चयन

विद्यालयों में होगा हैड बॉय-हैड गर्ल का चयन

भीलवाड़ा।
विद्यालयों में अब हैड बॉय-हैड गर्ल का चयन होगा जो प्रधानाध्यापक व विद्यार्थियों के बीच समन्वयक की कड़ी का कार्य करेंगे। वहीं, विभिन्न योजनाओं की क्रियान्विति में उनकी महत्ती भूमिका रहेगी तो विद्यालय विकास को लेकर भी वे सुझाव देने के साथ एसडीएमसी व एसएमसी की बैठकों में बतौर सदस्य शिकरत करेंगे।
हैड बॉय-हैड गर्ल का चयन कमेटी करेगी और नवीं व ग्यारहवीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में से एक को यह भूमिका दी जाएगी। विद्यालय संचालन में श्रेष्ठ विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने व अन्य विद्यार्थियों के अनुप्रेरणा को लेकर हैड बॉय-हैड गर्ल बनाए जाएंगे। ऐसे विद्यार्थी जो रोल मॉडल, प्रेरक, मार्गदर्शक, सहायक हो और विद्यालय गतिविधियों में अपने सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं, उनको यह भूमिका दी जाएगी। यह चयन माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में होगा।
हैड बॉय-हैड गर्ल के कार्य
विद्यार्थियों व प्रधानाध्यापक के बीच की कड़ी के रूप में विद्यार्थियों की समस्याओं से संस्था प्रधान को अवगत करवाएंगे। विद्यालय में अनुशासन संबंधी कार्य, बालसभा, पीटीएम, एसडीएमसी बैठकों में समन्वयक का कार्य, विद्यालय विकास में बतौर सदस्य की भूमिका, नामांकन, पौधरोपण व परीक्षा की तैयारी में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का जिम्मा होगा। हैड बॉय-हैड गर्ल विद्यार्थियों की आवश्यकताओं का आंकलन, छात्रवृत्ति सहित सरकारी योजनाओं से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का कार्य, शिकायतों का निस्तारण करने में भी भूमिका निभाएंगे।
कमेटी करेगी चयन
हैड बॉय- हैड गर्ल के लिए समिति का गठन होगा, जिसमें शाला प्रधान, व्याख्याता या वरिष्ठ शिक्षक जो एसडीएमसी सचिव भी हो, शारीरिक शिक्षक, पुस्तकालय प्रभारी व एक शिक्षिका की कमेटी चयन करेगी। शिक्षिका नहीं होने पर शिक्षक को कमेटी का सदस्य बनाया जा सकता है।
चयन का आधार
माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नवीं तथा उच्च माध्यमिक में कक्षा ग्यारहवीं में अध्ययनरत बालक-बालिका को हैड बॉय-हैड गर्ल बनाया जाएगा। गत वर्ष की श्रेष्ठ शिक्षण उपलब्धि, सह शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी, शिक्षकों के साथ अच्छा व्यवहार, सहपाठियों के साथ व्यवहार तथा विचारणीय व नेतृत्व क्षमता के आधार पर चयन होगा।
जल्द ही होगा चयन
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में हैड बॉय-हैड गर्ल का चयन किया जाएगा। इसको लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। सभी संस्था प्रधानों को निर्देश देकर चयन प्रक्रिया पूर्ण करवाई जाएगी।
नारायण जागेटिया, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मा.)

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग