script

मुनिसंघ के सानिध्य में प्रारम्भ हुई एतिहासिक पदयात्रा

locationभीलवाड़ाPublished: Feb 25, 2021 08:57:57 pm

Submitted by:

Suresh Jain

80 किलोमीटर का रास्ता तय करेगी

मुनिसंघ के सानिध्य में प्रारम्भ हुई एतिहासिक पदयात्रा

मुनिसंघ के सानिध्य में प्रारम्भ हुई एतिहासिक पदयात्रा

भीलवाड़ा।
बिजौलिया से चंवलेश्वर तक के लिए शुरू हुई पदयात्रा में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बिजौलिया से सलावटिया पहुंची पदयात्रा में श्रावकों के साथ मुनि संघ में सुधासागर, मुनि महासागर, निश्कम्प सागर, क्षुल्लक गम्भीर सागर, धैर्य सागर महाराज एवं प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया, ब्रह्मचारी महावीर भैया के साथ भीलवाड़ा, कोटा, अजमेर, बून्दी, चित्तौडग़ढ़, अमहदाबाद, मुम्बई, मध्यप्रदेश समेत अन्य जिलो व राज्यों के श्रावक शामिल है।
हाइवे पर लगी कतार
पदयात्रा को देखने के लिए बिजौलिया से सलावटिया तक कतारे लग गई थी। ग्रामीण सड़क के किनारे खड़े हो गए थे तो वाहनों की कतारे लग गई। हर कोई इस पदयात्रा का साक्षी बनने को आतुर था। आचार्य विद्यासागर पब्लिक स्कूल के सदस्यो ने रथ यात्रा का भक्ति भाव से स्वागत किया। शोभायात्रा में ललितपुर से आए रथ में भगवान की प्रतिमा विराजमान थी। अजमेर से सफेद हाथी से बने रथ को मंगवाया गया था। इसमें श्रीजी को विराजमान किया था। रथ के आगे मुनि सुधासागर संसघ चल रहे थे उनके आगे 32 इंद्र चवर लेकर नृत्य करते हुए चल रहे थे। अहमदाबाद से आए ट्रेलर में बनाए गए विशेष विमान तथा 32 बगिया में इंद्र बैठे थे। यात्रा में बिजौलिया सुजान जागृति महिला मंडल, भीलवाड़ा महिला मंडल व अन्य महिला मंडल ध्वज लेकर चल रहे थे। बिजौलिया दिगंबर जैन पाश्र्वनाथ तीर्थ क्षेत्र कमेटी, चवलेश्वर पाश्र्वनाथ तीर्थ क्षेत्र कमेटी, भीलवाड़ा दिगंबर जैन समाज, बिजोरा युवा मंडल, बालिका मंडल रथ यात्रा की व्यवस्था में लगे हुए है।
छलक पड़ी आंखे
पहली बार करीब 18 माह तक एक स्थान पर विराजमान मुनि सुधासागर के संत शाला से बाहर निकलने तथा यहां से चंवलेश्वर के लिए विहार करने पर महिलाओं व पुरुषों की आंखों में विदाई के आंसू छलक पड़े। लेकिन मुनि ने अपने हाथों से आर्शिवाद देते हुए आगे बढ़ गए।
—-
सलावटिया में स्वागत
रथ यात्रा तेज धूप में 8 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सलावलिया पहुंची। यहां सलावटिया, चांद जी खेड़ी, आरोली जैन समाज ने मुनि संघ की अगवानी की। रथ यात्रा में आरके मार्बल ग्रुप के अध्यक्ष अशोक पाटनी, सुशीला पाटनी ने हिस्सा लिया। यात्रा में उपखंड अधिकारी महेश चंद मान, थाना प्रभारी विनोद कुमार मीणा, बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता साथ था।
आज मेनाल में आहार
पदयात्रा शुक्रवार सुबह सलावटिया से रवाना होकर मुनि का आहार मेनाल में होगा। शाम को यात्रा लाडपुरा पहुंचकर रात्रि विश्राम होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो