6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 मार्च तक करवाना होगा सम्मान समारोह

कोरोना गाइडलाइन की करनी होगी पालना

less than 1 minute read
Google source verification
20 मार्च तक करवाना होगा सम्मान समारोह

20 मार्च तक करवाना होगा सम्मान समारोह

भीलवाड़ा।
कोरोना महामारी के चलते जहां पिछले वर्ष स्कूलों पर ताले लगवा दिए थे, वहीं अब कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं में पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू हो चुकी है। कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थी अब भी स्कूल खुलने के इंतजार में हैं। राज्य परियोजना निदेशक व आयुक्त डॉ. भंवरलाल ने विद्यालयों में 20 मार्च के बीच जिला, ब्लॉक व पंचायत स्तर पर वार्षिक उत्सव मनाने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए चयनित स्कूल को सरकार से 10 हजार रुपए का बजट मिलेगा। ज्यादा खर्च की स्थिति में भामाशाहों से मदद ली जाएगी।
समारोह में कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों व प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। अतिथि के रूप में स्थानीय जनप्रतिनिधि, दानदाताओं, समाजसेवी, पूर्व छात्रों, अभिभावकों, सामाजिक मुखिया, प्रतिष्ठित व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा।
कोरोना गाइडलाइन की करनी होगी पालना
समारोह में विद्यार्थियों की उपस्थिति और अधिकाधिक जन सहभागिता को ध्यान में रखते हुए गरिमा पूर्ण तरीके से आयोजन होगा। कोरोना के संदर्भ में राज्य सरकार के गृह विभाग और शिक्षा विभाग की गाइड लाइन की पालना तथा कोरोना गाइड लाइन की पालना करनी होगी। उत्कृष्ट ग्रामीण व शहरी आदर्श स्कूलों में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह के लिए जिला, ब्लॉक व पंचायत स्तर पर आयोजन समितियां गठित की जाएंगी। जिला स्तर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक स्तर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और पंचायत स्तरीय आयोजन समिति के अध्यक्ष पीईओ रहेंगे। चयनित प्राथमिक विद्यालयों में वार्षिक उत्सव का आयोजन विद्यालयों के नियमित संचालन के बाद होगा।