5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर खतरे में पड़ी मासूम की जिंदगी, तेज बुखार में भोपे ने गरम डाम से दागा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
hot needle stain on innocent boy in Bhilwara

hot needle stain on innocent boy in Bhilwara

जयपुर/ भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में मासूम बच्चे की जिंदगी एक बार फिर से खतरे में पड़ गई। बुखार से तप रहे मासूम को परिजन अस्पताल ले जाने की जगह भोपे के यहां ले गए। भोपे ने बच्चे को डाम से दागा, तो बच्चा और जोर से रोने लगा। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार शक्करगढ़ थाना इलाके में स्थित अमरगढ़ कस्बे में यह घटना हुई। भगुनगर पंचायत के जवानपुरा गांव में रहने वाले एक किसान के बेटे की तबियत कुछ दिनों से खराब थी। बीती रात उसे तेज बुखार हुआ तो परिजन उसे लेकर पास ही रहने वाले एक भोपे के जा पहुंचे। भोपे ने बच्चे के पेट पर गर्म सलाख से दो बार दागा और जल्द ही ठीक हो जाने की बात कही। लेकिन बच्चा तेज—तेज रोने लगा और रोने के दौरान उसकी तबियत और ज्यादा बिगड़ गई। बाद में उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। गौरतलब है कि भीलवाड़ा में पिछले महीने भी डाम से दागने से चार बच्चों की तबियत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग