26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG: कचरे के ढेर में अखबार में लिपटे मिले मानव भ्रूण को मुंह में दबाकर भागे श्वान, जगह—जगह से नोंचा, ग्रामीणों ने छुड़वाया

कचरे के ढेर में अखबार में लिपटा मानव भ्रूण पड़ा था जिसे श्वान नोच रहे थे यह देख ग्रामीणों ने श्वानों से भ्रूण को छुड़वाया

less than 1 minute read
Google source verification
Human embryo found in a pile of waste in bhilwaraHuman embryo found in a pile of waste in bhilwara

Human embryo found in a pile of waste in bhilwara

शाहपुरा।

शाहपुरा के बोरड़ा बावरियान गांव में रविवार को कचरे के ढेर में अखबार में लिपटा मानव भ्रूण पड़ा था। जिसे कुछ श्वान नोच रहे थे। यह देख ग्रामीणों ने श्वानों से भ्रूण को छुड़वाया तथा शाहपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर शाहपुरा सेटेलाइट चिकित्सालय लाए। यहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

READ: चार दोस्तों के साथ आया, बाइक पर जबरन बिठाया, दो माह तक बंधक बना करता रहा गंदा काम, किसी तरह चंगुल ने निकली पीड़िता


जानकारी के अनुसार बोरड़ा बावरियान गांव में कचरे के ढेर में अख़बार में लिपटे मिला मानव भ्रूण को श्वान मुंह में दबा कर इधर—उधर भग रहे थे। श्वानों से उसे जगह—जगह से नोंच दिया। यह देख ग्रामीणों ने श्वानों से भ्रूण को छुड़वाया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस भ्रूण को कब्जे में लेकर शाहपुरा सेटेलाइट चिकित्सालय लेकर आई। यहां मेडिकल टीम से भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। यह मानव भ्रूण लड़के का बताया जा रहा है। इसे अपना पाप छिपाने के लिए किसी मां ने जानबूझकर फेंका है।

READ: सेमुमा गर्ल्‍स कॉलेज का मामला: छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं व्याख्याता, एक साल से गर्ल्‍स हॉस्टल पर लटका है ताला

बिजली का पोल स्कूटी सवार युवक पर गिरा, युवक बाल—बाल बचा
घुनाथपुरा में बिजली विभाग की लापरवाही से आज बिजली का पोल गिरने से युवक बाल बाल बच गया । अजब सुबह नानूराम गुर्जर अपनी स्कूटी पर दूध लेने जा रहा था तभी अचानक रोड पर बिजली का पोल टूट कर गिर गया और पोल से बाल-बाल बच गया। उसकी स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। रघुनाथपुरा के ग्रामीणों की मौजूदगी में नानूराम को स्कूटी के नीचे से निकाला गया और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए आसींद भेजा गया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग