4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कविता व माया का दांव चला तो चायना में लगेंगे इनके पंच

वस्त्रनगरी की पहलवान बेटी कविता माली व माया के दांव-पेच भारतीय कुश्ती प्रशिक्षण शिविर में चले तो दोनों ही चीन में होने वाली अंतराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधि करेगी। दोनों ही पहलवान का भारतीय कुश्ती प्रशिक्षण शिविर में चयन हुआ है।
less than 1 minute read
Google source verification
If Kavita and Maya are betting, then their punch will be applied in Ch

If Kavita and Maya are betting, then their punch will be applied in Ch

कविता व माया का दाव चला तो चायना में लगेंगे इनके पेंच

भीलवाड़ा। वस्त्रनगरी की पहलवान बेटी कविता माली व माया के दांव-पेच भारतीय कुश्ती प्रशिक्षण शिविर में चले तो दोनों ही चीन में होने वाली अंतराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधि करेगी। दोनों ही पहलवान का भारतीय कुश्ती प्रशिक्षण शिविर में चयन हुआ है।


केसरी नंदन व्यायाम शाला की पहलवान कविता माली का 46 किलोग्राम और माया माली का 50 किलोग्राम में चयन हुआ है। अंडर- 15 पुरूष व महिला अंतराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 22 नवंबर से 25 नवंबर तक चीन के ताइपे शहर में आयोजित होगी। जिससे पूर्व भारतीय कुश्ती टीम का शिविर लखनऊ के रीजनल साई सेंटर में लगाया गया है। भारतीय टीम का चयन भी लखनऊ में ही किया जाएगा। पहली बार जिले की महिला पहलवानों ने शिविर में हिस्सा लेने की अर्हता हांसिल की है। दोनों पहलवान कोच जगदीश जाट की देख रेख में कड़ी मेहनत कर रही है।

केसरी नंदन व्यायाम के संरक्षक राधेश्याम बहेडिय़ा अध्यक्ष सुवा लाल जाट, नंदराम जाट, धर्मेंद्र पारीक, धर्मराज पहलवान, रतन लाल, नारायण जाट ने कविता व माया की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग