5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेत माफिया का दुस्साहस: एस्कॉर्ट कर रहे बाइक सवार एसडीएम की कार की राह में आए, चालक ट्रैक्टर बीच सड़क पर खाली कर भागे

कोटड़ी आ रहे उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) ने बजरी से भरे दो ट्रैक्टरों का बुधवार सुबह पांच किलोमीटर पीछा किया
less than 1 minute read
Google source verification
illegal gravel mining in bhilwara

illegal gravel mining in bhilwara

कोटड़ी।
भीलवाड़ा से कोटड़ी आ रहे उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) ने बजरी से भरे दो ट्रैक्टरों का बुधवार सुबह पांच किलोमीटर पीछा किया। रास्ते में चालक बजरी खाली कर ट्रैक्टर छोड़ भागे। पीछा करते समय बाइक पर ट्रैक्टरों को एस्कॉर्ट कर रहे सात मोटरसाइकिलों पर सवार लोग रास्ते में एसडीएम की कार को रोकने का प्रयास करते रहे। बाद में वे भी भाग छूटे। इधर, पीछा करते समय एसडीएम के वाहन चालक तेज आवाज में साइरन बजाता रहा। इसके चलते सड़क पर अन्य वाहन चालक हड़बड़ा कर साइड देते रहे। बाद में एसडीएम ने कोटड़ी थाने में दो ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ अवैध रूप से बजरी परिवहन का मामला दर्ज कराया।

जानकारी के अनुसार कोटड़ी एसडीएम अंशुलसिंह भीलवाड़ा से कार में लौट रहे थे। सातोला का खेड़ा के निकट उनको बजरी से भरे दो ट्रैक्टर जाते दिखाई दिए। एसडीएम सिंह ने उनको रोकने का प्रयास किया। इस पर चालकों ने रोकने की बजाए ट्रैक्टरों की गति बढ़ा दी। एसडीएम उनका पीछा करते रहे। इस दौरान ट्रैक्टर चालक रास्ते में ट्रॉली ऊपर कर बजरी को खाली करते हुए चलते रहे।


बीच में आए बाइक सवार

ट्रैक्टर चालकों को बचाने के लिए एसडीएम की कार के आगे चार व पीछे तीन मोटरसाइकिलों पर कुछ लोग सवार थे। प्रत्येक मोटरसाइकिल पर दो-दो जने सवार थे। उन्होंने एसडीएम की कार के बीच में आकर गति को कम करने का प्रयास किया, ताकि ट्रैक्टर चालकों को भागने का मौका मिल जाए। एसडीएम ने पीछा नहीं छोड़ा। करीब पांच किलोमीटर चलने के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। चालकों के भागते ही मोटरसाइकिल सवार भी भाग निकले। एसडीएम ने मौके से दो मोबाइल जब्त किए। बाद में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग