5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेक अनादरण के तीन मामलों में कारावास

चेक अनादरण के मामलों में दोषी को एक-एक माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई
less than 1 minute read
Google source verification
Court

Court

भीलवाड़ा।

विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआइए एक्ट प्रकरण) ने चेक अनादरण के विभिन्न मामलों में एक दोषी को एक-एक माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई।

न्यायालय में सांगानेर गेट निवासी ओमप्रकाश शर्मा, मनोज शर्मा व आदर्शकुमार पंचोली की ओर से चेक अनादरण के अलग-अलग मामले सांगानेरी गेट क्षेत्र निवासी मंजू जीनगर के खिलाफ दर्ज हुए थे।

तीनों मामलों में न्यायालय ने आरोपित को दोषी मानते हुए एक-एक माह के साधारण कारावास साथ ही प्रतिकर की राशि परिवादियों को चुकाने के आदेश दिए।

बिजली चोरी में धरा गया मकान मालिक

विद्युत चोरी निरोधक पुलिस ने मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चुराने के मामले में सोमवार को एक जने को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अजमेर डिस्कॉम की सतर्कता टीम ने मालीखेड़ा स्थित आवास में लगे विद्युत मीटर की १२ जुलाई 2019 को जांच की तो यहां मीटर के सर्किट में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने प्रकरण में सोमवार को कनेक्शन धारक ज्ञानचंद जैन को गिरफ्तार किया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग