5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काछोला में दिनदहाड़े चोरी की वारदात, सात दिन में चोरी की तीसरी वारदात, बाग के बालाजी मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
In broad daylight theft incident in bhilwara

In broad daylight theft incident in bhilwara

काछोला।
क्षेत्र में सप्ताह में मंदिरों में चोरी की यह तीसरी वारदात है। लगातार हो रही चोरी की वारदात से भक्तों एवं ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति कड़ा रोष है। शनिवार को काछोला कस्बे के देवनारायण तेजाजी मंदिर एवं थल कलां पंचायत के देवनारायण मंदिर सहित सोमवार दोपहर 2 बजे बाद बालाजी मंदिर पर रखी दानपेटी को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दान पेटी में रखें राशि को लेकर फरार हो गए।

जब मंदिर स्थल पर चातुर्मास प्रवचन के दौरान तैयारियों को लेकर श्रद्धालु पहुंचे तो दानपेटी टूटी हुई मिली। जिससे श्रद्धालुओं में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा एवं घटनास्थल का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि काछोला कस्बे में विगत एक सप्ताह में यह तीसरी चोरी की वारदात से चोरों द्वारा मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। जिससे दान पेटियां प्रमुख रूप से निशाने पर है। आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय पुलिस की यह कहावत बोनी साबित हो रही है।

यू दिया वारदात को अंजाम....
बाग के बालाजी मंदिर पर हुई चोरी की वारदात पर भक्तों ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर ने मंदिर की दानपेटी को तोड़ने से पूर्व एक युवक ने पीली शर्ट पहन रखी थी और कानों में मोबाइल के एयर फोन लगा रखे थे। जिससे आसपास में अज्ञात चोर के साथी उसे सूचना दे रहे थे। मंदिर स्थल पर उसकी लोकेशन मंदिर स्थल तक आने के लिए दो प्रमुख रास्ते हैं एक रास्ता बस स्टैंड चौराहे का है दूसरा पुराने थाने से है गुजरता है। शातिर चोर कानों में एयर फोन लगे हुए थे एयर फोन से रेकी करते हुए पल पल का लोकेशन मंदिर के आस-पास का बता रहे थे।

लोहे के औजार से दान पेटी का ताला तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया। चोर अपने दोनों हाथों से दान पेटी को तोड़ कर दान पेटी में रखी नगदी लेकर फरार होने में सफल रहा। उल्लेखनीय है कि बाग के बालाजी मंदिर स्थल पर 27 जुलाई से स्वामी जगदीश चंद्र आचार्य के सानिध्य में चातुर्मास प्रवचन 4 बजे से 5 बजे तक प्रतिदिन हो रहे हैं। इसकी पूर्व तैयारियों को लेकर कुछ श्रद्धालु मंदिर स्थल पर फूल माला रखने के लिए पहुंचे थे और फिर बाजार में चले गए सब चोरी की वारदात की जानकारी मिली तो सारी वारदात के बारे में काछोला पुलिस को बताइए कि हम फूल माला रखने के लिए मंदिर पर आए थे तब एक युवक ने कानों में एयर फोन लगा रखे थे और मंदिर के आसपास घूम रहा था।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग