7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घरों मेें पहुंचा चंबल का पानी, लेकिन कुंडि़यां नहीं हटी

भीलवाड़ा शहर में कुमुद विहार स्थित सुदर्शन मल्टीस्टोरी के सदस्यों ने रविवार को मतदान करने व अन्य से मतदान करवाने की शपथ ली।

less than 1 minute read
Google source verification
घरों मेें पहुंचा चंबल का पानी, लेकिन कुंडि़यां नहीं हटी

घरों मेें पहुंचा चंबल का पानी, लेकिन कुंडि़यां नहीं हटी

भीलवाड़ा शहर में कुमुद विहार स्थित सुदर्शन मल्टीस्टोरी के सदस्यों ने रविवार को मतदान करने व अन्य से मतदान करवाने की शपथ ली। राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान के तहत पर्यावरणप्रेमी बाबूलाल जाजू ने सदस्यों को शपथ दिलाई। लोगों का कहना था कि सबसे पहले मतदान करेंगे। यह हमारा अधिकार है। एक-एक वोट की अहमियत जानते हैं। ऐसे में मतदान करेंगे और कॉलोनी में रहने वाले हर मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

लोगों ने कहा कि निजी कॉलोनी में चंबल का पानी नहीं आ रहा। कई बार जन प्रतिनिधियों को भी लिखित में दिया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। निजी कॉलोनी में सफाई कर्मचारी भी नहीं आता है। विकास शुल्क जमा हो चुका है। गैस पाइपलाइन की सुविधा सबको मिलनी चाहिए। स्ट्रीट लाइटें बंद रहती है। सीवरेज के गढ्ढों को सही ढंग से बंद नहीं किया गया है। इससे आए दिन रात के समय दुर्घटनाएं होती है। कोठारी नदी प्रदूषित हो चुकी है। उसका साबरमती नदी की तर्ज पर विकास किया जाए। क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करनी चाहिए। शहर में चंबल की लाइन आने के बाद पानी तो घरों में पहुंच गया लेकिन अब भी घरों के बाहर बनी कुडियां नहीं हटी है। ये हटनी चाहिए।

इन्होंने ली शपथ
पारस सोनी, नवीन वागरेचा, मीनल वागरेचा, विमला रांका निखिल स्वामी डाड, मदन जेठा, कैलाश जैथलिया, बलवंत चोरडिया, राजेंद्र कोगटा, विनोद रांका, रमेश तोतला, अंशुल जैथलिया, आशीष डालमिया, खेतान, प्रफुल्ल, गायत्री तोतला, सीमा जेठा, जतन कोगटा, अनिता सोनी, उषा दोसी व पवित्रा उपस्थित थे।