5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर बना वृंदावन, हर द्वार दिखे कान्हा, झांक‍िया देखने उमड़े शहरवासी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
janmastmi in bhilwara

janmastmi in bhilwara

भीलवाड़ा।

जन्माष्टमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की रौनक लगी रही और बच्चों व युवाओं से लेकर बडे़ झांकियों को सजाने में श्रद्धा भाव से जुट रहे। यहां सांझ ढलते ही झांकियां देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटना शुरु हो गई। शहर के प्रमुख मंदिरों पर तो श्रद्धालु कतारों में कान्हा के जयकार करते हुए अपनी दर्शन की बारी का इंतजार करते नजर आए। वहीं यातायात पुलिस ने भी यहां विशेष व्यवस्था कर रखी थी। शहर में देर रात तक प्रमुख बाजारों से लेकर गलियों तक में चहलपहल रहीं। प्रमुख मंदिर सकंट मोचन हनुमान मंदिर में शाम सात बजे से ही लोगों की कतारे लगना शुरू हो गई। पुलिसकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर के बाहर लगी झांकियों को देखने मानों पूरा शहर उमड़ पड़ा।

पेच एरिया बालाजी मंदिर में भी आकर्षक झांकियों को देखने लोग उमड़े रहे। यहां की भव्य झांकियों के दर्शन की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को भी मशकक्त करनी पड़ी। यहां सड़क पर वाहनों का जमावड़ा लगने पर गोल प्याऊ चौराहा पर ही यातायात पुलिस ने बेरिकेट्स लगा रखे थे जिससे लोग मंदिर तक पैदल पहुंचे और दर्शन किए। इसी तरह दूधाधारी गोपाल द्वारा सांगानेरी गेट मंदिर में भी फूलों से सजी झांकियां बनाई गई और सात दरवाजों के बीच से भगवान कृष्ण के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने जय कन्हैयालाल के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। सुभाषनगर स्थित टंकी के बालाजी मंदिर में दिल्ली से आए कलाकारों ने राधा कृष्ण की झांकी बनाकर भजन कीर्तन किये और नृत्य किया जिससे वहां श्रद्धालुओं ने लुत्फ उठाया। आरके कॉलोनी सांई मंदिर में संाई की, श्री शिव सांईधाम मंदिर, शिवजी आदि के मंदिर में झांकियां सजाई और लोगों की भीड़ रही।सुभाषनगर बड़ी पुलिया शिव मंदिर, छोटी पुलिया स्थित श्रीराम मंदिर, खाटू श्याम मंदिर शास्त्रीनगर, गायत्री नगर बाबा धाम, शास्त्रीनगर दादी धाम, काशीपुरी खाटू श्याम मंदिर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में रात्रि 12 बजे तक लोगों की रेलमपेल रही। 12 बजते ही आरती हुई और पंजीरी का प्रसाद लेने के लिए लोगो की कतारें लगी। इनके अलावा शहर के विभिन्न कॉलोनियों में बच्चों ने भी झांकियां बनाई जिसमें आसपास क्षेत्र के लोगों ने सराहना की। बच्चे सुबह से ही झांकी बनाने में जुटे जो शाम तक लगे रहे। गांवों में भी जन्‍मोत्‍सव मनाया गया।

हरिशेवा धाम में कृष्ण जन्मोत्सव

वरिष्ठ नागरिक मंच भीलवाड़ा की ओर से हरिशेवा धाम में आयोजित विष्णु पुराण कथा में 38 वें दिन स्वामी त्रयम्बकेश्वर स्वामी के सानिध्य में कृष्णा जन्मोत्सव मनाया गया। स्वामी ने प्रवचन में कहाकि अव्यक्त से व्यक्त की ओर जाना ही मथुरा से गोकुल में प्रवेश है। निर्गुण परमात्मा जहां सगुण में रहे वही ब्रज है। ब्रह्म ही ब्रज है। जहां गाय बिना बन्धन के विचरण करती हो वहीं ब्रज है। संचालन मंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने किया। कृष्ण जन्मोत्सव के तहत किया सम्मान कृष्ण जन्मोत्सव एवं जन्माष्टमी का रंगारंग सांस्कृतिक संध्या पूर्वांचल जन चेतना समिति और एलएनजी ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान 25 वरिष्ठजन सम्मान और 25 पूर्वांचल गौरव स्वाभिमान सम्मान भी वितरित हुए। मुख्य ट्रस्टी रजनीश वर्मा ने बताया की दिल्ली व वृंदावन के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री महाराज, बिहार के पूर्व एमएलसी विनोद सिंह और मधुबनी जिला के मुखिया संतोष सिंह थे। विशिष्ट अतिथि शहर विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, पूर्व सभापति ओम नराणीवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण, महासचिव इंदिरा सोनी, ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष मंजू पोखरना, शहर विधायक वि_ल शंकर अवस्थी थे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग