अपहरण की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। माण्डल, बागोर और माण्डल थाना पुलिस को तलाश में लगा दिया गया। इलाके से गुजरने वाले मार्गों पर कड़ी नाकाबंदी कर दी। इस दौरान माण्डल पुलिस उपाधीक्षक चंचल मिश्रा भी तलाश में जुट गई। करीब तीन घण्टे बाद बनेड़ा थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा-सालमपुरा मार्ग पर एनीकट के निकट सुखदेव गम्भीर हालत में मिला। उसे एमजीएच भर्ती कराया गया। उसके साथ रास्ते में मारपीट की गई। इस बीच अपरहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीण और परिजनों ने माण्डल थाने पहुंच कर प्रदर्शन किया।