
Leave the newborn Cradle Home in bhilwara
भीलवाड़ा।
महात्मा गांधी चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के पालना घर में शनिवार सुबह कोई एक नवजात को पालने में छोड़कर चला गया। नवजात बच्ची को पालना गृह में छोडऩे के बाद घंटी बजी तो एनआइसीयू के कर्मचारियों ने नवजात को पालना घर से ले जाकर एनआइसीयू में भर्ती कराया गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता काबरा ने नवजात का उपचार शुरू किया। डॉ काबरा ने बताया कि इस नवजात की डिलेवरी 24 घंटे के अंदर हुई है। इस बच्ची को सांस लेने में परेशानी हो रही है, जिससे इसकी हालत गंभीर बनी हुई है । इस संबंध में बाल कल्याण समिति सहित संबंधित को सूचना दे दी गई है । नवजात बालिका का उपचार किया जा रहा है तथा उसकी हालत खतरे से बाहर है।
गौरतलब है कि पूर्व में कई परिजन नवजात को पालने में छोड़कर चले गए। जिन्हें घंटी बजने पर एमजीएच के कर्मचारियों ने उनका उपचार करवाया।
Published on:
29 Dec 2018 04:55 pm
