हादसे के वक्त सीएनजी गैस से भरा टैंकर भी फंस गया। जिसमें गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। भांकरोटा जैसा हादसा होने की आशंका के चलते लोग इधर-उधर भाग छूटे। हालांकि, गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। हादसे में कई लोग घायल हुए है। वहीं, कई वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गए।