जयपुर। राजधानी जयपुर में दो अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। पहला हादसा झालाना स्थित अरण्य भवन के पास हुआ। वहीं, दूसरा हादसा महलां में जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुआ। दोनों ही हादसों में ट्रक की टक्कर से कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। युवकों की मौत से नए साल की खुशियां भी मातम में बदल गई।