Bhilwara News: भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रविवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। बनास नदी पुलिया से बाइक सवार तीन जने नदी में गिर गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एक महिला को बचा लिया। लेकिन, नदी में बहे मां-बेटे का अभी तक पता नहीं चला है। एसडीआरएफ की टीम आज सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। बता दें कि मां-बेटे की देर रात तक तलाश की गई थी। लेकिन, अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया है।