
घर सजाने के सामान से सजाया बाजार
भीलवाड़ा . नवरात्र के साथ ही त्योहार की धूम आने वाली है। मौसम में बदलाव की आहट है। इनके स्वागत के लिए अपने साथ घर को भी तैयार कर सकते हैं। इन दिनों हर घर में साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है। दीवारों को नए रंग भी दिए जा रहे हैं। इनका चुनाव ऐसे करें कि हर दीवार और हर कोना रोशन दिखाई दे।
घर की सजावट में सबसे पहले दीवारों के रंग आते हैं। इन्हें सही चुन लिया तो बाकी सजावट आसान हो जाती है। रंगों के चुनाव के समय ध्यान रहे कि कमरा छोटा हो तो उसे गहरा रंग दें। फिर कोई भी चमकीला रंग। कम खर्च में अपने घर को खूबसूरत और आकर्षण भी बना सकते हैं। इसलिए बाजार में कई उत्पाद मौजूद हैं। दीपावली व त्योहारी सीजन पर कई व्यापारी स्कीम लाए हैं, जो डेकोरेशन के काम आएगी। इन शोरुम-दुकानों पर बड़े रूम का सामान टेबल या साइड टेबल, चेयर, स्टूल और एक्सेसरीज में लैंप, पेंटिंग, वॉल मिरर या अन्य सजावटी सामान उपलब्ध है। घर को आकर्षक बनाने के लिए बाजार से कुछ भी सजाने का सामान खरीद के भी ला सकते हैं।
दीपावली पर सजाएं घर
कर्टन क्लॉथ, ऑफिस चेयर, डोरमेट, वर्टिकल रोलर, ब्लाइड्स की रेंज उपलब्ध है। होम डेकोर से सम्बन्धित सभी आइटम, जिससे अपने घर को दीपावली पर सजा सकते हैं।
प्रंजाल कोठारी, व्यापारी
----
पूरी तैयारी है
नवरात्र के साथ ही घरों में साफ-सफाई शुरू होगी। इसके साथ ही घरों को सजाने का काम भी तेजी से होगी। हमने कई तरह के उत्पाद बाहर से मंगवाए है। हर तरह की रेंज उपलब्ध है। हर उत्पाद के साथ स्कीम भी दी जा रही है।
केशव अग्रवाल, व्यापारी
-----------
फेस्टिवल सेल में वॉलपेपर, होम पर्दे व सोफे के कपड़ों पर छूट है। फर्निशिंग की विशेष रेंज आकर्षक डिजाइनों में उपलब्ध है। फ्रेश गद्दे, सुप्रीम फर्नीचर, रोलर ब्लाइंड वॉलपेपर, पर्दे, सोफे का कपड़े, फॉम, सीट, वुडन फ्लोरिंग, रिमोट के पर्दे, कारपेट, एविन्स, कर्टन रॉड्स, पोस्टर, पीवीसी फ्लोरिंग, रिवाल्विंग चेयर, वेनेसिंग एवं वर्टिकल, पायदान आदि रेंज किफायती दरों पर उपलब्ध है।
तुलसीराम शर्मा, व्यापारी
-------
हर खरीद पर उपहार
घर सजाने के लिए आकर्षक रेंज उपलब्ध है। अग्रिम बुकिंग कर रहे हैं। ब्राण्डेड कम्पनियों के गद्दे, फोम, शॉल, बेडशिट, सोफा, दरी, वुडन फ्लोर, वालपेपर, पर्दे आदि की खरीद पर आकर्षक स्कीम है। नए सामान से अपना घर सजा सकते हैं।
पदम डांगी, व्यापारी
---------
फर्नीचर की विशेष रेंज उपलब्ध है। आने वाले सीजन के लिए भी वेंडिंग पैकेज उपलब्ध है। घर सजाने के हर सामान उपलब्ध है। नवरात्र से ही स्लीपवेल कंपनी की स्कीम में आकर्षक छूट दी जा रही है।
ज्ञान सांखला, व्यापारी
Published on:
23 Sept 2022 09:13 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
