18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी दुल्हन बनकर करवा दिया विवाह, झांसे में लेकर हड़पे ढाई लाख, अब हत्थे चढ़े दुल्हन और दलाल

रायपुर थाना पुलिस ने नाता विवाह कराने के नाम पर २ लाख ४० हजार रुपए हड़पने के आरोप में फर्जी दुल्हन और दलाल को गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Google source verification
Married to be a fake bride, got two and a half lakhs in the guise, now

Married to be a fake bride, got two and a half lakhs in the guise, now

भीलवाड़ा. रायपुर थाना पुलिस ने नाता विवाह कराने के नाम पर २ लाख ४० हजार रुपए हड़पने के आरोप में फर्जी दुल्हन और दलाल को गिरफ्तार किया।

थानाप्रभारी पे्रमसिंह ने बताया कि २३ फरवरी को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी नहीं होने से घरेलू काम और भोजन की परेशानी के चलते उसने कई लोगों को उसके लायक महिला बताने की बात कहीं। इस दौरान हीरालाल बैरवा व बद्री बैरवा परिवादी के रिश्तेदार के खेमाणा गांव आए। इस दौरान बद्री बैरवा ने बताया कि हेडवाणा की तोलाराम की पुत्री घर बैठी है। तोलाराम उसका नाता विवाह करना चाहता है। इस पर १७ जनवरी को परिवादी के घर पर तीन व्यक्ति और दो महिलाएं आई। अपना फर्जी नाम-पता बताकर घर आई सुगना नामक महिला से नाता विवाह करने को कहा। परिवादी को गंगापुर ले गए। वहां स्टाम्प पर नाता विवाह का इकरार नामा लिखवा कर खर्चे के नाम पर २ लाख ४० हजार रुपए तथा सोने-चांदी के गहने ले गए। २४ जनवरी को यह सभी दुबारा से घर आए। सुगना को खेमाणा का खेड़ा में रिश्तेदारी में शादी होने की बात कहकर साथ ले गए। फिर वापस नहीं लौटे। तलाश करने पर सभी के नाम-पते फर्जी निकले। पुलिस जांच के बाद दलाल सेती (चित्तौडग़ढ़) निवासी मोहन नाथ योगी व फर्जी दूल्हन माण्डल निवासी सुगना उर्फ कन्या बलाई को गिरफ्तार किया गया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग