सफाई व्यवस्था डांवाडोल है। अधिकांश जनप्रतिनिधि विकास कार्यो में अपना स्वार्थ तलाश रहे है। हम सभी कार्यकर्ताओ को जनता के बीच में जाकर जनता की समस्याओं के लिए सड़क से लेकर संसद तक लडऩा होगा । लोकसभा प्रभारी रणजीत सिंह कारोही ने संगठन की व्यूह रचना रखी। कय्यूम मीर, रामकुमार जागेटिया, रफ ठीक बागवान, शबनम अजहरी, डॉ. दीप्ति धारीवाल, कमलेश डाड, अशोक मूंदडा, दीपक चौधरी, सैयद पठान, श्याम सुखवाल, महावीर वैष्णव, अनुज शुक्ला ने भी विचार रखें।