
भीलवाड़ा /लाडपुरा।
भीलवाड़ा—चित्तौड़गढ जिले की सीमा पर स्थित मेनाल का झरना menal rainfall पूरे शबाब पर बह रहा है। जी हां यहां की खूबसूरत वादियां और उपर से गिरता झरना हर किसी को यहां आने के लिए लालायित करता है।
menal rainfall यहां एक बार आने के बाद भी आप भी अपने आपको दोबारा यहां आने से नहीं रोक पाएंगे। दो दिन की बारिश के बाद रविवार को छुट्टी होने से यहां पर्यटकों की काफी भीड़ रही। लोगों ने दिनभर यहां के झरने में नहाने का आनंद लिया को खूबसूरत वादियों को निहारा।