5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तोरण की रस्म अदा करने के बाद दूल्हे ने किया ऐसा काम काम की उसके हर जगह चर्चे

दहेज के लिए महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं
less than 1 minute read
Google source verification
Message of dowry freedom in bhilwara

Message of dowry freedom in bhilwara

सवाईपुर

दहेज के लिए महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। दहेज की खातिर लक्ष्मी का रूप माने जानी वाली महिलाओं को यातनाएं सहन करनी पड़ती हैं, वहीं एक युवक ने मिसाल पेश की है। दहेज प्रथा को त्यागने का संदेश देने के लिए दूल्हे ने वधू पक्ष की ओर से दस्तूर में दी गई राशि लौटाकर सामाजिक सुधार की अनूठी पहल की। दूल्हे ने वधू पक्ष की ओर से दस्तूर में रखी गई 3 लाख 11 हजार रुपए की राशि दूल्हे ने लौटा दी। दूल्हे का कहना था कि उसके लिए दुल्हन ही सबसे बड़ा उपहार है।

सबलाजी का खेड़ा (कोटड़ी) निवासी डॉ. भीमसिंह राठौड़ की पौत्री व महेन्द्र सिंह की पुत्री कृष्णा कंवर की शादी में यह अनूठी पहल देखने को मिली। दूल्हे दांतड़ा बांध (आसीन्द) निवासी डॉ. संग्रामसिंह चूण्डावत के पुत्र विजेन्द्र सिंह चूण्डावत ने शादी के वक्त दस्तूर में रखी गई राशि लौटा दी। दूल्हा विजेन्द्र सिंह पेशे से शिक्षक हैं।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग