
MG Hospital in bhilwara
भीलवाड़ा।
महात्मा गांधी अस्पताल की मातृ एवं शिशु इकाई में गुरुवार को लिफ्ट बीच में अटक जाने से उसमें मौजूद लोग फंसे रह गए। गनीमत रही कि लिफ्ट कुछ मिनट में नीचे आ गई।
लम्बे समय से सैंसर खराब होने से लिफ्ट अटक-अटककर चल रही थी। मरीजों के कुछ परिजन अनजाने में ऑपरेशन थियेटर के पास से लिफ्ट में सवार हो गए। लिफ्ट थोड़ी सी नीचे आकर रुक गई। इस पर उसमें सवार परिजनों का बुरा हाल हो गया और वे चिल्लाने लगे। कुछ मिनट बाद लिफ्ट नीचे आ गई। अस्पताल के कर्मचारियों का कहना था कि लिफ्ट की देखरेख के लिए किसी को नियुक्त नहीं किया गया है। एेसे में लिफ्ट आए दिन परेशान करती है। कई बार प्रशासन को शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
कल दिखवाते हैं
लिफ्ट में खराबी है, तो उसे दिखवाते हैं। कर्मचारियों को निर्देशित किया जाएगा कि लिफ्ट उनकी निगरानी में गंभीर मरीजों के लिए ही इसका उपयोग किया जाए। यह लिफ्ट आमजन के लिए नहीं है। आमजन इसका उपयोग करना नहीं जानते इससे भी समस्या उत्पन्न होती है।
डॉ. एसपी आगीवाल, अधीक्षक, महात्मा गांधी चिकित्सालय
Updated on:
03 May 2019 03:26 am
Published on:
03 May 2019 03:26 am
