4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भवन निर्माण के विवाद में दुग्ध समिति अध्यक्ष की हत्या

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
murder

भवन निर्माण के विवाद में दुग्ध समिति अध्यक्ष की हत्या

रायला।

बनेड़ा थाना क्षेत्र के घरटा में बुधवार सुबह भवन निर्माण के विवाद को लेकर हुए झगड़े में ग्राम सेवा सहकारी समिति व दुग्ध उत्पादक सेवा समिति के अध्यक्ष की मौत हो गई। इस घटना से गांव में दहशत व्याप्त हो गई।

पुलिस के अनुसार घरटा गांव में घरटा दुग्ध उत्पादक सेवा समिति व ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष राम बख्श जाट (70) पुराने भवन को तुड़वा कर नया निर्माण करवा रहे थे । इसी को लेकर गांव का ही सुखदेव जाट का परिवार रंजिश रखे हुए था। इसी निर्माण के विवाद को लेकर बुधवार सुबह आरोपित परिवार दंपती व उसके बेटे ने रामबख्श पर ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया। आरोपितों ने बीच बचाव करने पहुंचे लोगों से भी धक्का मुककी की।

हमले में राम बख्श लहूलुहान हो कर गिर पड़े। इसी बीच चीख पुकार मचने पर आरोपित मौके से भाग निकले। गंभीर घायल रामबख्श को अचेत हालत में शाहपुरा सेटेलाइट चिकित्सालय ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर हत्या की वारदात से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं दूसरी ओर हत्या की सूचना पाकर बनेड़ा थाना प्रभारी हरिराम सोनी भी मय जाब्ता मौके के लिए रवाना हो गए। यहां बनेड़ा थाने में मृतक के पुत्र भागचंद जाट की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने दोपहर बाद मेडिकल बोर्ड से शाहपुरा में पोस्टमार्टम कराया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग