
Misdeeds from a woman in bhilwara
भीलवाड़ा।
करवा चौथ पर्व पर मानसिक रोग से पीडि़त महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला बुधवार को कारोही थाने में दर्ज हुआ। थाने में पीडि़ता के परिजनों ने बताया कि करवा चौथ की रात एकलिंगपुरा के गोपाल सिंह व शंकर सिंह मानसिक रोग से पीडि़त महिला को बहला-फुसला कर सुनसान स्थल पर ले गए और उससे दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खेत पर किसान की मौत
करेड़ा.थाना क्षैत्र के निंबाहेडा जाटान में बुधवार को खेत पर कार्य करते हुए मौत हो गइ। सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र के अनुसार निंबाहेडा के भगवान सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता राम सिंह सुबह सिजारे के खेेत परकार्य करने गए। इस दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। जिन्हे परिजन निंबाहेडा जाटान चिकित्सालय ले गए। जहा पर चिकित्सको ने मृत घोषित किया
11 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
फूलिया कलां. पुलिस ने चोरी के मामले में 11 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को अजमेर जिले के सिलोरा किशनगढ़ से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी बिहारी लाल ने बताया कि चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी खेड़ा पालोला कोठियां निवासी चांदमल उर्फ रामस्वरूप मेघवंशी को सिलोरा किशनगढ़ अजमेर से गिरफ्तार किया है। वह चोरी के मामले में ११ साल से वांछित होकर फरार चल रहा था।
Updated on:
31 Oct 2018 11:49 pm
Published on:
31 Oct 2018 11:46 pm
