27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खरीदारी के बहाने बाइक पर आए दो युवक , मोबाइल छीन भागे, आसपास के व्यापारियों में दहशत

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 20 Jul 2018, 1:36 PM IST

Mobile ran away in bhilwara

Mobile ran away in bhilwara

भीलवाड़ा।

शहर के आजादनगर में गुरुवार दिनदहाड़े दुकान पर मोबाइल खरीदने आए दो युवक संचालक के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। घटना से आसपास के व्यापारियों में दहशत की स्थिति हो गई। प्रतापनगर थाना पुलिस भी वहां पहुंची। घटनाक्रम की जानकारी के बाद तलाश की गई, लेकिन उनका पता नहीं लगा। इस सम्बंध में रिपोर्ट थाने पर दी गई।

पुलिस अनुसार आजादनगर में कुम्भा सर्किल के निकट ललित झामनानी की ललित इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड मोबाइल गैलेरी नाम से दुकान है। दोपहर में बाइक पर दो जने वहां पहुंचे। उन्होंने मोबाइल खरीदने की बात कही।
मोबाइल देखने के बाद उसे चार्ज पर लगा देने और एटीएम से राशि लेकर आने की बात कहकर चले गए। करीब १५ मिनट बाद वापस पहुंचे। उनमें से एक व्यक्ति वाहन स्टार्ट करके खड़ा रहा। जबकि दूसरी दुकान पर गया। उसने चार्ज पर लगा मोबाइल मांगा।


दुकान मालिक ने राशि मांगी तो युवक जेब में हाथ डालने लगा। इस दौरान व्यापारी ललित के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया। दुकान मालिक शोर मचाता इससे पहले दोनों पलभर में आंखों से ओझल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के व्यापारी भी आ गए। सहायक उपनिरीक्षक साबिर मोहम्मद वहां पहुंचे। दुकानदार ललित ने बताया कि लुटेरों की उम्र २५ से ३० वर्ष के बीच है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीताकुंड में मिल प्रौढ का शव
बिजौलियां थाना क्षेत्र के सीताकुण्ड स्थित जंगल में गुरुवार को प्रौढ़ का एक पखवाड़े पुराना शव मिला। जानवरों के नोंच देने से शव कंकाल में बदल गया था। पुलिस ने पहचान नहीं होने से शव को बिजौलियां स्थित मोर्चरी में रखवाया। थानाधिकारी सुगनसिंह चौधरी के अनुसार जंगल में गए चरवाहों ने कंकाल देखा। उन्होंने अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंची। शव एक पखवाड़ा पुराना हो जाने और कुत्तों और कीड़ों के नोंच देने से कंकाल में बदल गया था।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग