5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चांद दिखा तो 7 से रमजान

पूरे माह रखे जाएंगे रोजे, होगी ईबादत
less than 1 minute read
Google source verification
Moon show then 7 to Ramzan in bhilwara

Moon show then 7 to Ramzan in bhilwara

भीलवाड़ा।


चांद नजर आने के बाद पहला रोजा 7 मई को हो सकता है। वर्ष 2018 में रमजान की शुरुआत 17 मई से हुई थी। गर्मी में रमजान शुरू होने से माना जा रहा है कि गर्मियों में दिन बड़े होते हैं। ऐसे में रोजे का समय भी अधिक रहता है। इस साल रमजान माह का सबसे अधिक समय 15 घंटे का रोजा होगा। अलग-अलग जगहों के हिसाब से समय में कुछ बदलाव हो सकता है। अभी शाबान का महीना चल रहा है। इसके खत्म होने के बाद रमजान शुरू होगा। चांद नजर आने के साथ ही नमाज शुरू हो जाएगी। अगले दिन रोजा शुरू होगा।

गुनाहों से बचने की सीख
रमजान का महीना गुनाहों से बचने और भलाई के रास्ते पर चलने की सीख देता है। हर मुसलमान पर पूरे माह के रोजे फर्ज है। रोजे के मायने केवल भूखे प्यासे रहना नहीं है। बल्कि खुद को हर उस बात से रोकना है, जिससे किसी को तकलीफ पहुंचे। रमजान माह एक प्रशिक्षण का माह होता है। यह इंसान को निखारता है। यह माह इस बात का प्रशिक्षण देता है कि इंसान अपने हाथों से किसी का बुरा न करे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग