11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहू की पिटाई से घायल सास ने दम तोड़ा

कांवाखेड़ा कच्ची बस्ती में बहू की पिटाई से घायल सास ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया

2 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara news, Mother-in-law death by beating of daughter-in-law In bhilwara, Latest news in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara, Latest news in bhilwara

कांवाखेड़ा कच्ची बस्ती में बहू की पिटाई से घायल हुई सास ने उपचार के दौरान महात्मा गांधी अस्पताल में दम तोड़ दिया

भीलवाड़ा।

शहर के कांवाखेड़ा कच्ची बस्ती में बहू की पिटाई से घायल हुई सास ने उपचार के दौरान सोमवार को महात्मा गांधी अस्पताल में दम तोड़ दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

READ: तलवार लहरा फैलाई दहशत, नशे में घर में तोडफ़ोड़

पुलिस के अनुसार कच्ची बस्ती निवासी सोहनी (70) पत्नी हीरालाल लुहार को जमीन का पट्टा देने के बात पर उसकी बहू कांवाखेड़ा निवासी नारायणी लुहार ने घर पर बुलाया। वहां उसके साथ मारपीट की। इससे घायल सोहनी को एमजीएच ले जाया गया। वहां पुलिस को दिए बयान में सोहनी ने बहू पर मारपीट का आरोप लगाया। इस बीच सोमवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

READ: आदोलन पड़ा भारी, थानेदार लाइन हाजिर, सिपाहियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई

एक किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार

भीलवाड़ा सदर पुलिस ने सोमवार को एक किलो अफीम बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाड़ा के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि माण्डलगढ़ की ओर से एक व्यक्ति बाइक पर अफीम ला रहा है। रूपाहेली तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान शंका के आधार पर दुपहिया वाहन को रोका। तलाशी में एक किलो अफीम मिली। पूछताछ में अपना नाम परासोली निवासी श्यामलाल दरोगा बताया। उसने बताया कि अफीम बेगंू से खरीदी और बिजयनगर की आेर ले जा रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

अंधेरी गलियां रोशन करेगा डिस्कॉम

प्रतापनगर औद्योगिक क्षेत्र में रात में अंधेरे में डूबी रहने वाली गलियों को अब अजमेर डिस्कॉम रीको की मदद से रोशन करेगा। अजमेर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार शाम को अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित अभाव अभियोग समिति की बैठक में रीको के प्रस्ताव को डिस्कॉम ने हरी झंडी दी। सहायक अभियंता आर के चंदोलिया ने बताया कि रीको की तरफ से पूर्व में प्रतापनगर औद्योगिक क्षेत्र (आईटीआई) के कई हिस्सों में रोड लाइट लगाने का आवेदन समिति की बैठक में आया था। प्रस्ताव के अनुरूप रीको ने डिमांड राशि जमा करवा दी। सोमवार को डिस्कॉम में हुई समिति की बैठक में सदस्यों ने रोड लाइट लगाने की सहमति दे दी। औद्योगिक विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं की सुनवाई के लिए ये बैठक हुई थी।