
Investor Summit चार हजार करोड़ के एमओयू हो सकते हैं जिला स्तरीय राजस्थान इन्वेस्टर समिट में
भीलवाड़ा।
Investor Summit आगामी १५ दिसंबर को भीलवाड़ा जिले में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय इन्वेस्टर सम्मिट में करीब ४ हजार करोड़ के प्रस्तावों के एमओयू हो सकते हैं। इनमें से कुछ के शिलान्यास तो कुछ में उद्योग चालू होने की संभावना है। अब तक १६९ प्रस्तावों में करीब २ हजार लोगों को रोजगार भी देने की पेशकश की गई है। इसी की तैयारी को लेकर मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने अधिकारियों व उद्योग संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। वही ंपोलैंड, नार्थ अमेरिका, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत अन्य राज्यो में प्रवासी राजस्थानियों से भी चर्चा करके भीलवाड़ा में उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रवासियों से अगले कुछ दिनों में और चर्चा की जाएगी।
अब तक आए ३४८० करोड़ के प्रस्ताव
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राहुल देव सिंह ने बताया कि ३० नवम्बर तक कुल १६९ प्रस्ताव (३४८० करोड़ के) आए हैं। इनमें १९ हजार लोगों को रोजगार देने की बात कहीं गई है। १५ दिसम्बर को होने वाले इस कार्यक्रम तक ४ हजार करोड़ से अधिक के प्रस्ताव तैयार करने की योजना है।
यह समस्याएं भी उठीं बैठक में
ओद्योगिक प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के सामने कई समस्या रखकर इनका समाधान करने की मांग की है। इनमें प्रमुख रूप से बिजली की दरें कम करना, सोलर पर ६० पैसा प्रति यूनिट सेस वसूली को कम करने या बन्द करने की मांग शामिल है। इसके अलावा यह भी कहा गया कि भू-जल से प्रतिबन्ध हटे तो १००० करोड़ का डेनिम प्लांट आ सकते हैं। इसके लिए राज्य स्तर पर बोर्ड बने। ब्लॉक स्तर पर पुन: भूजल सर्वे करवाया जाए। जहां पानी अधिक है उस क्षेत्र से प्रतिबन्ध हटाया जाए। फायर एनओसी की नवीनीकरण की दर अधिक है उसे कम करें। बिलानाम जमीन को औद्योगिक में करने के लिए नियमों में सरलीकरण किया जाए। उत्पादन परिवर्तन की स्वीकृति जिला स्तर पर मिले। भूमिम का रूपान्तरण ४ लाख वर्ग मीटर का अधिकार जिला कलक्टर को मिले। रीको की एमनेस्टी स्कीम मार्च २०२२ तक बढ़ाई जाए।
बैठक में यह थे मौजूद
बैठक में रीको के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पीआर मीणा, मेवाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव आरके जैन, लघु उद्योग भारती अध्यक्ष महेश हुरकट, सिंथेटिक वीविंग मिल्स एसोसिएशन अध्यक्ष संजय पेडीवाल, भीलवाड़ा टैक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष अतुल शर्मा समेत अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Published on:
01 Dec 2021 10:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
