प्रथम प्रस्तुति में स्कूल में रागतोड़ी में सितारवादन करते त्रिताल, कहरवा-आठ मात्रा का परिचय कराते बंदिश सुनाई। इसितार एवं तबले की बोलचाल (जुगलबंदी) सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। राग भैरवी को सितार पर बजाते हुए सभी प्रहरों से परिचित करवाया। स्कूल में गांधी जी का भजन 'रघुपति राघव राजाराम पतितपावन सीताराम बजाकर छात्र-छात्राओं की दाद पाई। तबले पर गोपाल के युवा कलाकार रोमेन्द्र सकलेचा ने सगत की।